आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के लोगों को बेहतर और ब्रांडेड मुगलई खाना उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। कोटिला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के पास दिल्ली की मशहूर फूड ब्रांड करीम्स की फ्रेंचाइजी का गुरूवार को फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
डॉ.पंकज राय ने बताया कि उनका उद्देश्य आजमगढ़ की जनता को उच्च गुणवत्ता और 100 प्रतिशत हाइजीन के साथ भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को स्वाद के लिए लखनऊ या दिल्ली का रुख न करना पड़े।
कार्यक्रम में मौजूद शाहिद रहमान (उर्फ बाबू भाई), रविंद्र राय, प्रवीण राय और नीरज राय ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों से इस योजना पर लगातार काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी आसानी से छोटे शहरों में नहीं दी जाती, लेकिन टीम के प्रयास और भरोसे के चलते यह संभव हो पाया। रेस्टोरेंट में खाना बनाने के लिए कंपनी के तय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें तांबे और पीतल के बर्तनों का उपयोग और प्रमाणित मसालों का प्रयोग शामिल है। आयोजकों ने भरोसा जताया कि यह पहल जिले के लोगों को बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता प्रदान करेगी और शहर को एक नई पहचान देगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार