माहुल के छः नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डा. मोहनलाल ने माहुल बाजार में संचालित हो रहे छः नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस दिया है। जिससे माहुल में झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।
नर्सिंग होम संचालकों को दिए गए नोटिस में यह कहा गया है कि बिना पंजीकरण हुए ही शहनाज नर्सिंग होम, जाह्नवी क्लिनिक, रुकैया नर्सिंग होम, नाज नर्सिंग होम, डा.खालिद और डा.वामिक आदि छः अस्पताल संचालित हो रहे हैं और इनमें मरीज भर्ती करने के साथ ही साथ आपरेशन और गर्भपात जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। अधीक्षक द्वारा दी गई नोटिस में इन नर्सिंग होम संचालकों से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है और कहा गया है कि यदि ये पंजीकरण संबंधी कागजात के साथ उपस्थित नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *