फरार अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद भदोही के थाना चौरी में दर्ज एक मुकदमें में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा की गई।
प्रकरण में नामित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र प्रकाश यादव एवं सुषमा सिंह पत्नी अनिल यादव निवासी ग्राम एकडंगी, थाना कप्तानगंज, हाल पता हरैया करतालपुर भंवरनाथ आजमगढ़ के विरुद्ध न्यायालय द्वारा उद्घोषणा जारी की गई थी। उक्त आदेश के अनुपालन में उपनिरीक्षक नथुनी सिंह मय हमराह पुलिस टीम के साथ थाना कप्तानगंज से उपनिरीक्षक रमेश सिंह के साथ संबंधित पते पर पहुंचे। वहां नियमानुसार उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नोटिस चस्पा किया तथा गवाहों की उपस्थिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।
इस संबंध में एसआई नथुनी सिंह ने बताया कि मुकदमा में लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये के गबन का आरोप है। पति-पत्नी काफी समय से वांछित चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बच रहे हैं।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *