रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार में जाम के झाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। रुदरी मोढ हो या फिर ऊजीगोदाम बाजार तिराहा, वाहनो के आड़ा तीरछे खड़ा करने से आये दिन जाम से लोग बेहाल हो रहे हैं। पुलिस सब कुछ देखते हुए भी धृतराष्ट्र की भूमिका में है।
रानी की सराय कस्बे के रुदरी मोढ पर सड़क की दोनो पटरियों पर अतिक्रमण है। साथ ही बची जगह पर वाहन आडे़ तिरछे खडे़ कर दिये जाते हैं। दिन में पानी लदी मैजिक हो या फिर अन्य सामान लदे वाहन सड़क पर ही काफी समय तक खडे़ हो जाते हैं और लोग जाम से बेहाल होते हैं। यही दशा ऊजीगोदाम बाजार की है। तिराहे पर पान आदि के दुकानदार अतिक्रमण कर वाहनो साइकिल आदि को सड़क पर ही खडे़ कर देते हैं जिससे जाम लगता है। हाल ही में पुलिस कप्तान द्वारा जाम से निजात के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया गया लेकिन रानीकीसराय मंे यह अभियान केवल कागजों में रहा। नागरिक आज भी समस्या से जूझ रहे हैं। राकेश यादव, रवि कुमार, अरविंद राम आदि ने पुलिस कप्तान से जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा