18 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मियों ने दिया धरना

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तरसंघ ने सामूहिक अवकाश पर रह कर पुरानी पेंशन बहाली, अर्ह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पदों पर पदोन्नति, अवकाश नकदीकरण, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की भांति सभी सुविधाओं सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। जिला मंत्री इन्द्रसेन सिंह ने कहा कि जब तक अर्ह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अध्यापक पदों पर पदोन्नति एवं अवकाश नकदीकरण की समस्या हल नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, जनार्दन यादव, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, बलवंत सिंह, सुनील कुमार सिंह, मानसिंह यादव, अवधेश प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, दिनेश मिश्र, शकील अहमद, सतीश यादव, रविकांत मिश्र, राममिलन यादव, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *