बिलरियागंज नगर पालिका में पांच सभासदों का मनोनयन

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज नगर पालिका में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पांच सभासदों का मनोनयन किया गया। नव-नियुक्त सभासदों में अमरीश दुबे, श्रवण मोदनवाल, आलोक गुप्ता, उमेश गौड़ तथा रेखा पासवान का नाम शामिल है। इनके मनोनयन से क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल रहा और स्थानीय लोगों में विकास की नई उम्मीदें जाग उठी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नए सभासद नगर के विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। बिलरियागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने मनोनीत सभासद श्रवण मोदनवाल और आलोक गुप्ता को माल्यार्पण तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
रूद्रप्रकाश राय ने कहा कि यह मनोनयन केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। सभी सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नवनियुक्त सभासदों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर की मूलभूत समस्याओं सड़क, सफाई, जल निकासी और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ हल कराया जाएगा।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *