मनोनीत भाजपा सभासदों का हुआ स्वागत

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के आवास पर शासन द्वारा मनोनीत सभासदों एवं मंडल अध्यक्ष निजामाबाद का स्वागत किया गया। अध्यक्षता प्रवीण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि शेर बहादुर सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज, और विशिष्ट अतिथि डॉ.शैलेन्द्र नाथ यादव जिला मंत्री थे।
शेर बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा में हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया गया है। आज उसी कड़ी में निजामाबाद भाजपा सदस्यों को पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस अवसर पर मनोनीत मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, विजय प्रजापति सभासद, संजय सोनकर सभासद, सबिता गुप्ता सभासद का भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। डॉ.शैलेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि इस समय प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में चारों तरफ विकास कार्य हो रहा है। बगैर किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास कार्य हो रहा है।
इस अवसर पर श्रीप्रकाश चौरसिया, धनंजय सिंह, विजय साहू, विमलेश सोनकर, कन्हैया चौरसिया, संजय सोनकर, राकेश गोंड, घनश्याम गोंड, विजय प्रजापति, विजय गुप्ता, अनिल सोनी, मनोज मौर्य सुधाकर सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *