फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने फूलपुर तहसील के सदरपुर बरौली स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने पशुओं के रख रखाव और गौवंशो के खाने पीने की व्यवस्था की जानकारी लिया।
फूलपुर तहसील के सदरपुर बरौली स्थित गोवंश आश्रय केंद्र का निरीक्षण नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश द्वारा किया गया। उन्होंने सर्व प्रथम आश्रय केंद्र में मौजूद पशुओं की संख्या के बारे में जानकारी लिया और उनके खाने पीने सहित 15 बिन्दुओं के बारे में जांच किया। नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने बताया कि सरदपुर बरौली के गोवंश आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 93 गोवंश संरक्षित हैं। यहां के परिवेश और खाने पीने की व्यवस्था लगभग ठीक है। पशु सेड का निर्माण हो जाय तो यहां पर पशुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सभी 15 बिंदुओं की जांच किया गया है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, बीडीओ फूलपुर बिमला चौधरी, बीडीओ पवई बाबूराम पाल, सचिव ज्ञान सिंह यादव, प्रधान अजीत चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय