बैठक में नायब तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच विवाद पर नहीं बनी सहमति

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील सभागार में समन्यव समिति की बैठक उपजिलाधिकारी श्यामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया । इस दौरान हफ्ते भर से नायब तहसीलदार बिशाल शाह के खिलाफ चली आ रही हड़ताल को लेकर समन्यव समिति के बीच चर्चा किया गया ।
नाराज अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के बारे में समन्यव समिति के बीच में अपनी नाराजगी के कारण को रखा। उप जिलाधिकारी श्यामप्रताप प्रताप सिंह ने बार और बेंच की गरिमा बनाये रखने के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग मांगा। नायब तहसीलदार विशाल शाह ने कहा कि हम अधिवक्ताओं का सम्मान करते हैं। हम उनके सम्मान को बनाये रखने के लिए हमेशा तैयार हूं और रहूंगा। बार- बेंच की मर्यादा बनी रहे यही मेरा प्रयास होगा। मन्त्री घनश्याम तिवारी ने कहा कि समन्यव समिति की बैठक सकारात्मक रहा है। सोमवार को सदन की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार चमन सिंह, तहसील के बार एशोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम यादव, पीसी लाल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक, लालचंद यादव, इश्तियाक अहमद, देवी प्रसाद गुप्ता, अंगद यादव, सतिराम यादव, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, ईश्वर देव मौर्य, शमीम, काजिम आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *