लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी लालगंज की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 प्रार्थना पत्र आए, लेकिन एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। मिली जानकारी के अनुसार आए हुए प्रार्थना पत्रों में से 9 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि एक मामला पुलिस विभाग का था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पहले से लंबित सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है। समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी भूपत पांडे, कोतवाल विमल प्रकाश राय, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रताप सिंह, ओपी सिंह, शिवम तिवारी, ऋषभ शुक्ला, प्रीति सिंह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद