जाम के झाम से जूझ रहा निजामाबाद

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के निजामाबाद मेन कस्बा में आने जाने वाली सड़क पर चारों तरफ से अतिक्रमण कर दुकानें और ठेला लगाया जाता है। जिसके कारण कोई व्यक्ति गाड़ी लेकर निजामाबाग कस्बा में नहीं जा सकता है। क्योंकि इस बीस फुट चौड़े मार्ग पर कोई गाड़ी सुबह सात बजे से रात नव बजे नहीं जा सकता है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और स्कूल आने जाने वाली छात्राओं को होती है। जब कि मार्ग पर निजामाबाद कि पोस्ट आपिस, निजामाबाद थाना, निजामाबाद नगर पंचायत कार्यालय और लगभग आधा दर्जन स्कूल है। आज सोमवार को दोपहर तीन बजे निजामाबाद कस्बा में जाने वाले मुख्य मार्ग नई सड़क काफी संख्या में दुकानदारों रोड जाम कर ठेला रिक्शा आदि से रोड जाम लगाया था। अगर कोई भी आने जाने पर किसी ठेला रिक्शा आदि में टक्कर लग जाती है तो दुकानदार मारपीट कर घायल कर दिया करते हैं। ऐसी घटना कि कई लोगों ने थाना में इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने कई बार जाम हटवाया है। लेकिन फिर दूसरे दिन वहीं दशा हो जाती है। जिसके कारण बजार में आने जाने वाले कस्बा आने जाने से बचते हैं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *