फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा फूलपुर की दो दिवसीय प्रतियोगिता सोमवार को कृषक इंटर कालेज बागबहार में शुरू हुई। इस दौरान पुरुष वर्ग में नितेश एवं महिला वर्ग में अंशिका ने 100 मीटर दौड़ जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि फूलपुर पवई विजय बहादुर यादव एवं स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद्र यादव, प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया। संचालन विवेक रंजन यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया।
सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर में रविकांत प्रथम, शौर्य द्वितीय, नीतीश विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बॉलीबॉल में पंचरुखवा प्रथम, बागबहार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर महिला वर्ग की 100 मीटर में आंचल प्रथम रहीं। वहीं 800 मीटर में श्रद्धा कमल एवं द्वितीय, लाली रहीं। कबड्डी में मैगना प्रथम, बागबहार द्वितीय रहा। बॉलीबॉल में मैगना प्रथम, कृषक इंटर कॉलेज को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग पुरुष की 100 मीटर में नितेश यादव प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय, नीतीश यादव तृतीय रहे। वहीं 200 मीटर में तालिब हुसैन प्रथम, नितेश द्वितीय, अर्पित यादव तृतीय स्थान पर रहे। बॉलीबॉल में मैगना प्रथम, कृषक इंटर कालेज को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग महिला में की 100 मीटर में अंशिका प्रथम, रुही द्वितीय, खुशी प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग पुरुष में 100 मीटर दौड़ में रविकांत प्रथम, नीरज द्वितीय, आर्यन यादव तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में बागबहार प्रथम , खेमीपुर को द्वितीय स्थान मिला।
इस अवसर पर लालधारी यादव, नीरज मौर्य, संजय यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, संजीव कुमार यादव, अखिलेश कुमार, संदीप पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय