फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला मुख्यालय के भंवरनाथ स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर, हसन नकवी, मंडल अध्यक्ष मो. जाबिर आज़मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवल्लित कर किया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें निशांत तिवारी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सदस्यों का भी चयन किया गया। इसके बाद एस एस तोमर ने एसोसिएशन के उद्देश्यों से अवगत कराया। कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य मानवहित के कार्य करना है। इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने घर व परिवार के बीच से करें। परिवार, समाज, प्रखंड, जिला, राज्य एवं देश के लिए हमें निरंतर निरूस्वार्थ एवं सेवा भाव से मानव हित के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उनके दुख-सुख में बराबर के हिस्सेदार बनना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर हर्ष, पवन, संदीप, अनुराग, शिवम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव