आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार निरंकारी सत्संग भवन बिलरियागंज के क्षेत्र भीमबर में स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के विशाल तालाब और सरोवर का भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसमें 300 सौ से अधिक महात्मा एवं सेवादल के भाई बहनों ने भाग लिया।
संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात किया था। यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है, जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है।
इस अवसर पर मुखी विपिन कुमार, गोरख प्रसाद गुप्ता, विद्या सागर चौधरी, विवेक जायसवाल, डॉ इंद्रमणि, पुष्पा गुप्ता, ओम प्रकाश सेठ, महातम यादव, लीलावती, कल्पनाथ, डॉ महेंद्र प्रताप, डॉ शिवनाथ आदि लोग उपस्थित रहें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार