माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के अहरौला रोड पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। सोमवार को भाजपा नेता व जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु द्वारा दीप प्रज्जवलित कर रैन बसेरे का उद्घाटन किया गया। अटल जी के चित्र पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर संदीप राजभर, राममिलन अग्रहरि, सलमान कुरैशी, लालू मोदनवाल, संतोष सोनी सुशांत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को मंडल निजामाबाद के नगर बूथ पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष कुमार गोंड ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष गगन कश्यप ने उनके कार्यकाल के कुछ बिंदु को बताया। सेराज आजमी पूर्व क्षेत्र मंत्री अल्पसंख्यक ने उनकी उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर विंदेश्वरी बरनवाल मण्डल कोषाध्यक्ष, शारिक खान सभासद, अनिल सोनी मंडल मंत्री, सुधाकर सिंह मंडल मंत्री, नगर के सभी बूथ अध्यक्ष रवि कश्यप, दीपक कश्यप, श्रीराम गोंड, केशव सोनकर, रंजीत माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह