नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनियता की शपथ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के सत्र 2024-25 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री व समस्त कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन शत्रुधन चौहान व चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव व मंत्री रामनयन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद सादिक अली रिजवी, गोपालकृष्ण राय, घनश्याम राय, जियालाल यादव, कोषाध्यक्ष लौटू राम मौर्य, सहमंत्री अभिमन्यु चौहान, अमरजीत कुमार मल्ल, आनन्द कुमार, सत्यविजय राय, प्रकाश सिंह, बृजभूषण चौहान, बालकृष्ण यादव, रईस अहमद, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार आदि लोगों को शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि अमरेन्द्रनाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश मौजूद रहें तथा विशिष्ट अतिथि ऋत्विक जायसवाल प्रमुख समाजसेवी व विजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहें। इसके अलावा दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, मंत्री आनन्द श्रीवास्तव, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्यारेमोहन श्रीवास्तव, मंत्री जयप्रकाश यादव एवं समस्त तहसील बार एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री मौजूद रहें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को आद्या प्रसाद सिंह, सूर्यभान सिंह, अजय कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव, रणविजय यादव, घनश्याम तिवारी, श्रीराम यादव, बृजेश यादव, देवकरन सिंह, राजेश राय, भृगुनाथ राम, देवमुनि राजभर आदि लोगों ने सम्बोधित किया व निवर्तमान अध्यक्ष, मंत्री व कार्यसमिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *