आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजस्व संग्रह अमीन संघ के कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह की अध्यक्षता में मंडल आजमगढ़ के राजस्व संग्रह अमीन संघ की कार्यकारिणी का गठन करने हेतु प्रदेश महामंत्री सुबाष सिंह के निर्देशन में बैठक हुई।
बैठक में आजमगढ़, बलिया व मऊ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत मंडल अध्यक्ष देवमणि पांडेय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। साथ ही मंडल के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। मंडल उपाध्यक्ष शेषनाथ सिंह जिलाध्यक्ष मऊ व महामंत्री अभिषेक कुमार सिंह जिलाध्यक्ष बलिया तथा संगठन मंत्री के पद पर सुनील मिश्र संग्रह अमीन सदर बलिया व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन संघ आजमगढ़ दीनदयाल बौद्ध व महामंत्री सुशील श्रीवास्तव द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर कमलेश यादव मंत्री मेंहनगर, अमरनाथ यादव, जीवन राम, हवलदार यादव, रणधीर राय, राजेंद्र यादव, ओम प्रकाश दूबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार