नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का डा.ज्वाला प्रसाद गुप्त के आवास पर फूल मालाओं से लाद कर व मिठाई खिलाकर हुआ स्वागत किया गया।
सुनील सिंह डब्बू को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष, राजेश सरोज को जिला उपाध्यक्ष, राकेश चतुर्वेदी को जिला मंत्री, रजनीश जायसवाल को सह कोषाध्यक्ष, आदर्श राय को जिला सोशल मिडिया तथा आशुतोष राय, इन्द्राज चौहान को भाजपा का सदस्य जिला कार्यसमिति मनोनीत किया गया है।
लालगंज तहसील मुख्यालय पर मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि लालगंज क्षेत्र से तेज़ तर्रार तथा कर्मठ युवा कार्यकर्ता को पार्टी ने पदाधिकारी बनाने में विशेष महत्व दिया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग देंगे और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचानें में मदद करेंगे। प्रधान राम चन्द्र राम ने मनोनीत पदाधिकारियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त किया। मनोनीत पदाधिकारियों ने सम्मान और सत्कार से अभिभूत होकर सभी वरिष्ठ जनों को धन्यवाद एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अनिल राज, नन्दन जायसवाल, सहादुर सोनकर, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी, रंजन जायसवाल, प्ररामचन्द राम, अवनीश राय, गोलू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *