नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी ने संगाठात्मक जिला लालगंज से शैलेश प्रजापति को जिलामंत्री व संदीप अस्थाना को जिला सह आईटी संयोजक बनाए जाने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, मंडल अध्यक्ष रामभवन मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
सरायमीर के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के साथ और जिम्मेदार ढंग से कार्य करेंगे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। सभी लोगों को पार्टी की अच्छाइयों को बताने का काम किया जाए जिससे कि लोग पार्टी के द्वारा चलाए गए समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। और ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ने मंे विश्वास करें। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे दोनों नई जिम्मेदारी पाने वाले पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले हैं और पार्टी के साथ जी जान से लगे रहते है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *