बिलरियागंज/पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा में भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा गोपालपुर विधानसभा के बिजरवा, सियरहां, पटवध, जैगहां, बिलरियागंज, झारखण्डे महादेव मंदिर के प्रांगण में रामपाल सिंह, राम सागर सिंह, चन्द्रपाल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस्माईलपुर गोरिया बाजार में मण्डल अध्यक्ष भीमबर दीपक मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि हम जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को हमारे शीर्ष नेतृत्व ने जो दुबारा दायित्व दिया है, उसका हम पूरी निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलंेगे। सरकार की सभी नीतियों की पारदर्शिता से प्रभावित होकर आज लोग भाजपा के साथ हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को गोपालपुर विधानसभा से निश्चित ही जीत मिलेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय, प्रमुख प्रतिनिधि पारष नाथ यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह, आशुतोष मिश्र, लालजी सिंह, रविन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, पिंटू राय, चन्दू मौर्य, रागिनी तिवारी, संदीप जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र/बबलू राय