नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का हुआ स्वागत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संगठनात्मक जिला लालगंज के भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विनोद राजभर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान किया गया। उनके घर गनपतपुर में भी देर रात से ही समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। इसी क्रम में सोमवार सीमा हॉस्पिटल के सामने भाजपा कार्यालय पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विनोद राजभर का जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाया।
शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए विनोद राजभर ने कहा कि एक गरीब किसान के बेटे को शीर्ष नेतृत्व ने मौका दिया है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है शीर्ष नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा उसे लेकर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी की जाएगी और चुनाव भी जीतेंगे। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान है। उन्होंने बताया कि 2009 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता अहमदाबाद में ली, ततपश्चात 2015 में भाजपा के सक्रिय सदस्य बने। 2016 में भाजपा के जिला मंत्री बनाए गए, 2019 में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग तथा 2021 में प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे पूरी मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की नीतियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। बधाई देने वालों में चंद्रजीत तिवारी, अभिषेक सिंह सोनू, हरीश तिवारी, फूलचंद यादव, घनश्याम पांडे, बृजेश पांडे, रमेश तिवारी, मनोज पांडे, विनोद पांडे, मोनू शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, आशीष यादव, कन्हैया पांडे, बुढ़ऊ पांडे आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *