फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील की नवागत तहसीलदार नूपुर सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। फूलपुर तहसील में पहली बार किसी महिला अधिकारी ने तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण किया है।
नवागत तहसीलदार नूपुर सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण के दौरान नूपुर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों पीड़ितों की पहली प्राथमिकता पर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। मेरे अधिकार क्षेत्र के अनुसार नियमतः लोगों को न्याय दिया जाएगा। सरकार के मंशानुरूप समस्याओं निस्तारण होगा। इसके पहले नूपुर सिंह मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील की तहसीलदार पद पर रह चुकी है। फूलपुर तहसील में पहली बार किसी महिला ने तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण किया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय