महान भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे नेता जी: कुन्दन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेहा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती नगर के सिविल लाइंन स्थित कार्यालय पर मनायी गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि कवि एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी सेना आजाद हिंद फौज का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान है। वे भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे।
अध्यक्षीय संबोधन में कवि और साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद कर नेताजी ने अंग्रेजी शासन को भयभीत कर दिया था, आजादी के महानायक के रूप में उनकी कीर्ति अमर है।
संस्था के प्रबंधक रवि कुमार जायसवाल ने कहा कि नेताजी के विचार विश्वव्यापी थे। नेता जी एक महान भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और अंग्रेजों से भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया। अंत में दीपक जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक कुमार तिवारी, बृजेश विश्वृकर्मा, पतिराम यादव, पतरू राम गुप्ता, दिनेश यादव, सुशील यादव, गोलू बरनवाल, संजय अग्रवाल, गुड्डू यादव, मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *