हमारी स्मृतियों व विचारों में सदैव जीवित रहेंगे नेता जी: बलराम

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव के नेतृत्व में समाजवाद के प्रतीक, संस्थापक ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि,नेताजी प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री जैसे पदों पर रहते हुए लोगों की सेवा की, हमारी स्मृतियों व विचारों में सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने आपको असहज महसूस कर रहा हूं। मुलायम सिंह देश के महान लोगों में से थे। वे राजनीतिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल भी गए और अन्य राजनीतिक दलों को संगठित करने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि मैं जो भी कुछ आज हूं नेताजी के ही आशीर्वाद से क्षेत्र की सेवा, प्रदेश की सेवा व राज्य की सेवा के रूप में राजनीतिक और सामाजिक तौर पर करने का कार्य किया है। उन दिनों की याद मुझे आज सुबह से ही कौंध रही है जिसे मैं रोक नहीं पा रहा हूं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, राधेश्याम यादव, जय प्रकाश यादव, नरसिंह, जावेद कुरैसी, रामपति निषाद, जनार्दन यादव, महेंद्र यादव, संजय मिश्रा, गब्बर यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *