सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कोतवाली अंतर्गत वीमति मोड़ पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
महराजगंज थाना क्षेत्र के जुड़ारामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय बृजेश गोस्वामी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में रहता था। करीब एक माह पहले ही घर आया था। मंगलवार की शाम अपने चाचा उदय को छोड़ने के लिए बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमती मोड पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश और उनके चाचा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चाचा का उपचार अस्पताल में जारी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *