कार की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर नहर के समीप स्थित तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने 13 वर्षीय अखिलेश उर्फ छोटू पुत्र अवधेश निवासी सरौनी थाना केराकत जिला जौनपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल मोनू 25 वर्ष पुत्र लौटू निवासी सरौनी थाना केराकत जिला जौनपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोनू अपने भतीजे अखिलेश के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अनुई गांव में अपने मामा सत्येंद्र कुमार बेनवंशी के यहां घूमने जा रहा था। मृतक अखिलेश छः भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार उसके पिता राजगीर का कार्य करते हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *