फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में भाजपा कार्यकारणी की बैठक हुई। सरकार की नीतियों और भाजपा में अनुसूचित जनजाति को जोड़ने की रणनीति बनायी गयी।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मछुवारा, अशोक सोनकर एवं एससी एसटी आयोग के सदस्य तीजाराम ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर धूप, दीप और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि सरकार सभी समाज और वर्ग को सम्मान दे रही है। सरकार द्वारा सर्व समाज का विकास किया जा रहा है। इसीलिए सभी समाज के लोग भाजपा के साथ हैं। बसपा और सपा ने समाज को तोड़ने का काम किया है। लेकिन भाजपा ने सभी समाज को जोड़ने का काम किया है। अनुसूचित जन जाति के लोगों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार अनेक कार्यक्रम चला रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मछुवारा, अशोक सोनकर एवं तीजाराम ने कहा कि सभी समाज के लोगों भाजपा जोड़ने का काम करती आ रही है। सभी समाज को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर हनुमन्त सिंह, भानु प्रताप चौहान, राम भवन, विद्या नन्दन भारती, राजकुमारी, कंचन भारती, रामचेत, अजय, मनोज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बिजय बहादुर भारती एवं संचालन महेंद्र कुमार त्यागी ने किया।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय