आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा झंडारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात गांधी हाल में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के भजन ’रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम“ की प्रस्तुति दी। हरिहरपुर के गायक द्वारा सांस्कृतिक गीत की प्रस्तुति की गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेनद्र कुमार