नवनीत अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष चुने गये प्रवीन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया व्यापार संगठन के कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को की गयी। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ’नवनीत जायसवाल को अतरौलिया व्यापार मंडल का अध्यक्ष तो प्रवीन मद्धेशिया को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में इसके अलावा महामंत्री पद पर सुमित अग्रहरी, कोषाध्यक्ष अरविंद जायसवाल तथा संगठन मंत्री पर 6 सदस्यों को नामित किया गया जिनमें किशन मद्धेशिया, नितेश जायसवाल, रवि कुमार अग्रहरी, प्रवेश कसौधन, शशिकांत मद्धेशिया, सागर सोनी शामिल हैं। वहीं मंत्री के पद पर 3 सदस्यों को नामित किया गया जिनमें मोहित सोनकर, गोपाल कसौधन तथा बंटी शर्मा हैं। मीडिया प्रभारी के पद पर रजत मद्धेशिया तथा मनीष सोनी को मनोनीत किया गया। ’संगठन के मुखिया के रूप में सगीर अहमद अंसारी को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर व्यापार तथा व्यापारी की आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यह मनोनीत पद या 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेंगे। मार्च के बाद नए सत्र से नया चुनाव कराया जायेगा। बैठक में दिनेश मद्देशिया, पिंटू जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल अरविंद अग्रहरी मनीष कुमार मद्धेशिया, सुजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मोनू अग्रहरी, गौरी साहू, धीरज अग्रहरी, अनिल चौरसिया, प्रखर कसेरा, गुड्डू कसेरा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *