रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के मझगांवा गांव स्थित देव स्थली पर नवचंडी महायज्ञ एवं रामकथा पर सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल लोगों के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ प्रारंभ हो गई।
नवचंडी महायज्ञ रामकथा की तैयारी एक पखवाड़े से चल रही थी। सोमवार को यज्ञ मंडप पर 108 कलश के लिए कन्याएं जहां एकत्रित हुईं वहीं हाथी घोडे़ भी शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ तामसा नदी तट से जल लेकर भ्रमण करते हुए यज्ञ बेदी तक पहुंची। आगे हाथी घोड़ा चल रहे थे बीच में कन्यांए कलश लिए चल रही थीं। महिलाएं पुरुष भी शामिल रहे। इस दौरान जयघोष भी होते रहे। यज्ञ बेदी पर पहुंचने के साथ ही बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गई। लोग परिक्रमा भी करने लगे। आचार्य रुद्राचार्य ने कहा कि यज्ञ से आती है शांति सद्भावना। महायज्ञ में यज्ञाचार्य अशोक तिवारी कर्मकांड काशी वाराणसी, संचालन शोभादास महाराज है। रामकथा में प्रमुख कथावाचक रुद्राचार्य जी महराज और पूर्णिमा मिश्रा हैं। महायज्ञ में प्रतिदिन रामकथा होगी। शोभा यात्रा मंे समिति के बुढ़वा बाबा, शशिकांत सिंह, शत्रुघन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, लव सिंह, चंदन सिंह, राजकुमार सोनी, अमित सोनी, राजेश सिंह, उत्तम सिंह, आशुतोष अस्थाना, रोहित सिंह, दौलत सिंह आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा