देर रात तक चलता रहा नौहा खानी और मातमों का दौर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पतीला गौसपुर गांव में शनिवार की देर रात तक नौहा खानी और मातमों का दौर चलता रहा।
उपरोक्त गांव में मोहर्रम मनाने वालों ने नौहा खानी का आयोजन किया था। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अंजुमन तशरीफ़ लाई थी, जैसे बाराबंकी, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जगहों से अंजुमन आई थी। इस मौके पर अंजुमन के मेंबरों ने कर्बला के मैदान में शहीद हुए हुसैन घराने को याद करके नौहा खानी किया जिसमें सकीना जैनब कासिम् को याद करके लोगों ने बहते हुए आंसू और सिसकती हुई हिचकियों के साथ या हुसैन या हुसैन की सदाएं लगा रहे थे। अंजुमन में तशरीफ़ लाए मौलाना लोगों ने हुसैन घराने के बच्चों और परिवार पर काफिरों द्वारा किए गए जुल्म के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। किस तरह से छोटे-छोटे बच्चे पानी होते हुए भी पानी नहीं पी पाए और प्यास से तड़प कर कर्बला की तपती जमीन पर अपना दम तोड़ दिया। जैसे ही मौलाना के लबों से यह बात बाहर आती मौके पर मौजूद लोगो की आंखों से आंसू निकलते और होटो से सिसकियां निकलने लगती। बस पूरी महफ़िल में हाय हुसैन हाय हुसैन सुनाई देता था। नौहा खानी इंतेजामियों द्वारा जायरिनों के लिए नाश्ता, पानी ,चाय ,शरबत और खाने का पूरा इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम के अंत में पतिला गौसपुर के आयोजकों ने तमाम अंजुमन और मौक़े पर आये हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया यानी आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *