श्रमजीवी पत्रकारों को मानदेय के लिए राज्यपाल से मिलेंगे भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

शेयर करे

कहा- पत्रकारों की परेशानियों और उनके समाधान को लेकर होगी बातचीत

वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। श्रमजीवी पत्रकारों को मानदेय के लिए यूपी स्तर पर अभियान चलाएंगे ताकि उन्हें संबल मिल सके। उक्त बातें पत्रकार और सुभाषवादी नेता ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ पप्पू ने एक वक्तव्य में कही।

जिम्मेदारी का करूंगा निर्वहन

बतादें, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों से लोगों को अवगत कराने वाली भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के केंद्रीय परिषद पत्रकार ओम प्रकाश मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव का पदभार दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नाजमा परवीन ने ओमप्रकाश को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में ओमप्रकाश ने बताया कि आगामी दिनों में भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधिमंडल यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर श्रमजीवी पत्रकारों को मासिक मानदेय की व्यवस्था कराने की बात रखेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी अपनी लेखनी के माध्यम से ताउम्र समाज को जागरूक करने का काम करते हैं अंत समय वे खुद लाचार और निरीह हो जाते हैं। ऐसे पत्रकार साथियों को सम्बल देने के लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *