तिरंगे में दफन हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के भीखपुर गांव में किसी कारणवश राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई, जो गांव की सड़क के किनारे पड़ा था। इस बात की जानकारी लोगों ने ओम उत्थान ट्रस्ट को दी। ओम उत्थान ट्रस्ट के लोगों ने ओमकार निषाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय पक्षी मोर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा झंडा में लपेटकर उसका अंतिम संस्कार किया। ओम उत्थान ट्रस्ट के ओमकार निषाद ने कहा कि हमारा ट्रस्ट हमेशा सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहता है। गांव के लोगों ने जब जानकारी दी तो मेरे द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगा झंडा में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर उसे दफन किया गया और लोगों से यह अपील किया गया कि अगर कहीं भी इस तरह से राष्ट्रीय पशु पक्षी की मौत होती है तो वह इसकी जानकारी ओम उत्थान ट्रस्ट को तुरंत दें। ट्रस्ट हमेशा सामाजिक कार्य में सबसे आगे रहेगा। इस मौके पर सूरज, प्रभाकर, सूरज निषाद, ओमकार, विपुल, शिवम, अतुल, रंजीत, अमन आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *