यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में गूंजा राष्ट्रगान

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गूंज उठा और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल्ला खान ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *