आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी शक्ति संस्थान द्वारा नगर सहित ग्रामीणांचलों में 151 पौधारोपण कर जागरूकता का संदेश दिया गया। आमजन को जागरूक करते हुए प्लास्टिक के थैले के प्रयोग के बजाय कागज के थैले का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।
संस्थान की सचिव डा.पूनम तिवारी ने कहा कि आज प्रकृति हमें सचेत कर रही है कि हम अपनी आबादी से ज्यादा पौधों का रोपण करें तभी पर्यावरण की विषमता समाप्त हो सकेगी। संस्थान द्वारा अतलस पोखरा के चारों तरफ पाकड़, पीपल, आम, जामुन, अमरूद, आंवला, अमला आदि पौधरोपण किया गया। वहीं शहर से सटे अजमतपुर कोडर, मुनरा सराय गांव में फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया।
अध्यक्ष डा.नेहा दुबे ने कहा कि हम सभी अच्छे वातावरण की बातें जरूर करते है लेकिन इसके लिए व्यापक कदम उठाने के प्रति हम उतने ही लापरवाह हैं। आज ग्लोबल वार्मिंग से समूचा विश्व परेशान हैं लेकिन भारतीय संस्कृति आदि अनादि काल से इसके प्रति बेहद जागरूक रही, हमें फिर से वही स्थिति में लाकर अपने संस्कृति को पर्यावरण के प्रति नई दिशा देनी है। अपने आगामी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार