पुरानी पेंशन नहीं मिली तो भरेंगे जेल: नरेंद्र सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के समक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर अट्ठारह सूत्री मांगो को लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया के शिक्षकों ने भाग लिया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेशीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करनी ही पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षक संघ अपने संघर्षों के दम पर ही सबकुछ प्राप्त किया है। यदि मांगे पूर्ण नहीं हुई तो संगठन संघर्ष के रास्ते पर चलकर जेल भरने के लिए तैयार है। प्रदेश मंत्री डॉ.राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चेतनरायन सिंह के नेतृत्व में संघर्ष करने का संकल्प सभी शिक्षक ले चुके हैं और अब संगठन पीछे हटने वाला नहीं है चाहे जो क़ुर्बानी देनी पडे़। मंडलीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय सिंह, सतीश सिंह, राजेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह, राम विलास यादव, बलिया ज़िलाध्यक्ष आनन्द मोहन सिंह, मऊ ज़िलाध्यक्ष धनंजय सिंह, मंत्री अमरेन्द्र कुमार, डॉ. दिवाकर राय शर्मा, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष राजेश राय, जिलामंत्री लव कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश यादव, जैनेन्द्र चौहान, शिव नरायन सिंह, विनोद सिंह अशोक कुमार, मनीष राय, दयाराम यादव, संजय मौर्य, दिनेश कुमार श्याम बहादुर सिंह बलिराम सिंह, जयप्रकाश राय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *