सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नमो प्रदर्शनी का आयोजन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को केसरी तिराहा के पास नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ तथा विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह थे।
उपस्थित लोगों द्वारा नमो प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश और प्रदेश के हुए विकास कार्यों के चित्रों का लोगों ने अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री मोदी के विदेश नीति के तहत विश्व में भारत को जो गौरव हासिल किया उसके उत्कृष्ट कार्यों को लोगों ने चित्रों के माध्यम से बखूबी समझा। नमो प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमाकांत मिश्र ने कहा कि आज हर गरीब के पास अपना पक्का मकान है जो मोदी के गरीबों के प्रति निष्ठा को दर्शाता है उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद तक भारत के माथे पर कश्मीर में 370 जैसे कलंक को साफ करके देश का मान सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील पांडे व संचालन सुभाष निषाद ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश मद्धेशिया, हरिभान पांडे, रमेश सिंह रामू, धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू, नीरज मिश्रा, दीपक सिंह, रामाश्रय सोनकर, रामचंद्र जयसवाल, जयप्रकाश जयसवाल, रामजतन मोदनवाल, रिंकू मोदनवाल, श्रीराम निषाद, धीरज मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *