अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के वेमुडीह, किशुनदेव पट्टी गांव निवासिनी पल्लवी सिंह पुत्री सुरेश सिंह (गब्बर) अपने पहले प्रयास में ही 2024 की यूपीपीसीएस परीक्षा में 172 वा रैंक लाकर नायब तहसीलदार पद पर चयन होने से परिवार तथा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।
पल्लवी सिंह चार बहनों तथा एक भाइयों में दूसरे नंबर की हैं शुरू से ही पढ़ाई लिखाई के प्रति बहुत जिम्मेदार रही है। प्राथमिक शिक्षा गांव के अंबेडकर प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई सर्वाेदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ तथा बीएससी की पढ़ाई बीएचयू से उत्तीर्ण किया। 3 साल से लखनऊ में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी और अपने पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित की। 2025 यूपीपीसीएस की परीक्षा मेन्स परीक्षा का साक्षात्कार भी पल्लवी का चल रहा है। पल्लवी सिंह के पिता सुरेश सिंह एक किसान है । पल्लवी सिंह के घर बड़ी संख्या लोग बधाई देने पहुंचे, बधाई देने वालों में रमाकांत सिंह, बृज किशोर सिंह, संतोष यादव, मनोज यादव, रवि सिंह, राहुल सिंह, जोखू सिंह, जयप्रकाश सिंह रहे। पल्लवी के इस सफलता से परिवार भी काफी खुश नजर आया उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय दादा स्व. जनार्दन सिंह, माता सीमा पिता सुरेश तथा अपने गुरुजनों को दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद