नायब तहसीलदार व कानूनगो ने ग्राम पंचायत अधिकारी से की बदसलूकी

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड मिर्जापुर ब्लाक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रवि गुप्ता के साथ नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) द्वारा जातिसूचक शब्दो के साथ अभद्र टिप्पणी को लेकर बीडीओ मिर्जापुर को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा।
सरायमीर के मिर्जापुर ब्लाक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रवि गुप्ता की तहसील निजामाबाद पर सहायक कम्प्यूटर आपरेटर के साथ एसआईआर फार्म आन लाइन भरवाने के लिए पर्यवेक्षक के पद पर लगाया गया था। श्री गुप्ता का आरोप है कि कानूनगो के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। वहीं पर मौजूद नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी अचानक उठ कर मुझपर चिल्लाने लगे और अभद्र व्यवहार करते हुए नाम पूछ लिए जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि बनिया कब से गुण्डा हो गए हैं। इस पर रबि गुप्ता ने विरोध जताया। नायब तहसीलदार ने कहा कि अभी आपके खिलाफ निर्वाचन कार्य न करने तथा उसमें बाधा उत्पन्न करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दूंगा तो औकात समझ में आजायेगी। इस पर रवि गुप्ता एसडीएम कार्यालय में शिकायत के लिए गए लेकिन सुनवाई न होने पर मिर्जापुर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर इंसाफ नही मिलेगा तो हम सभी ग्राम सचिव तहसील पर न जाकर ब्लाक से ही कार्य करेंगे। ज्ञापन देने वालो में मानस राय, राम विलास सोनकर, संजय यादव, परविंद मौर्या, विनोद यादव आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *