लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) दी बार एसोसिएशन लालगंज चुनाव में नागेन्द्र सिंह अध्यक्ष व सुनीश कुमार श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। दी बार एसोसिएशन लालगंज चुनाव में 112 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद हेतु नगेन्द्र सिंह को 70 मत, राजनाथ यादव को 42 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद हेतु सुनीश कुमार श्रीवास्तव को 59 तथा अनिरुद्ध कुमार मिश्रा को 53 मत प्राप्त हुए। उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए चुनाव अधिकारी विनय शंकर राय ने बताया कि वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह ने अध्यक्ष पद पर नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर सन्तोष कुमार पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह चौहान, महामंत्री पद पर सुनीश कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री प्रशासन पद पर कृष्ण कुमार सेठ, सह मंत्री पुस्तकालय पद पर भरत कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पद पर कुन्ज बिहारी सिंह, सदस्य कार्यकारिणी के रूप में अनुज कुमार तिवारी, संजय कौशिक, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, नगीना, राजकुमार सिंह, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह, सतीश कुमार सिंह, राकेश कुमार तथा भोला गुप्ता निर्वाचित घोषित हुए हैं। घोषणा होते ही समर्थकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ समिति के अमरनाथ यादव, धर्मेश पाठक, लालजीत यादव, राम अनुज यादव, प्रसिद्ध नरायन सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, इन्द्रभानु चौबे, ओमप्रकाश वर्मा, देवधारी राय, देवेंद्र नाथ पाण्डेय, सन्तोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद