नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण समाजवादी पार्टी के टिकट पर चयनित अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दलबल के साथ प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव मौर्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता की ग्रहण।

बुधवार को अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता अजय साहनी ने उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव मौर्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की विदित हो ललिता अजय साहनी समाजवादी पार्टी के टिकट पर अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा के प्रत्याशी नीतू जायसवाल को हराकर विजय हासिल किया जिसके बाद ललिता अजय साहनी ने लखनऊ में दलबल के साथ पूर्व विधायक वंदना सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के साथ सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में भाजपा पार्टी की सदस्यता समारोह पूर्वक ग्रहण की इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अजमतगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रूप से शुभम राय, राहुल साहनी, संजय साहनी, शिवम राय विकी साहनी सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *