अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार की शाम इसरो के वैज्ञानिकों ने जो कारनामा कर दिखाया उसे कभी भूला नहीं जा सकता। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर कदम रखते ही नगर पंचायत स्थित भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर जमकर आतिशबाजी की गई और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
रमाकांत मिश्रा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार बुलंदियों पर पहुंच रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों ने धरती पर संकल्प लेते हुए चंद्रमा पर तिरंगा फहरा दिया। इसी क्रम में केसरी सिंह चौक पर आरएस कन्वेंट स्कूल के प्रबंधक राणा लखन सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। राणा लखन सिंह ने कहा कि यह हमारे और देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इसी क्रम में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हर्षित सिंह व भाजपा जिला युवा मोर्चा लालगंज जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर बच्चों को मिठाई बांटी गई और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गई। इसी क्रम में जय मंगल स्मारक विद्यालय मदियापार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गयी। आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाई गयी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद