मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदपुर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विषय स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितंत्र को समझना था। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य अब्दुल राजिक ने किया। प्रदर्शनी में नबा खान, जिकारा खान प्रथम स्थान, विवेक चौहान नीतीश पूजा पटेल द्वितीय स्थान, वर्षा चौहान और आकांक्षा चौहान तृतीय स्थान पर रही।
बच्चों ने विपुल कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद तारिक, लुकमान अहमद के कुशल निर्देशन में विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट 70 बच्चों ने तैयार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एजाज अहमद ने कहा कि आज के हमारे पर्यावरण में वृक्षों का कटान फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं, प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण बन रहे हैं। इसे बचा कर हम अपने परितंत्र को बचा सकते हैं। हमें वृक्षों के कटान रोक कर उनका रोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे वृक्षों को बचाने का काम किया जाना चाहिए। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्रा, जमीर अहमद, शाहिद, मिठाई लाल यादव, मोहम्मद आजम जफर, रामदरश, अली शब्बर फहीम, हकीमुद्दीन, अखिलेश द्विवेदी, नूरुद्दीन आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रमाण पत्र एवं नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव