बहुगुणा की याद में मुशायरा 26 को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा महान स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी थे उनके जीवन का मक़सद देश सेवा था। उनके हृदय में गरीबों अल्पसंख्यकों, दलितों शोषितों वंछितों की तरक्की के लिए अथाह दर्द था। अपने जीवन काल में उन्होंने समाज में भाईचारा को बढ़ावा दिया। पूरे देश में उनके चाहने वाले आज भी हैं। उनका जीवन बहुत सादा था। छात्र जीवन से ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए थे। अंग्रेज़ों ने उन पर ज़िन्दा या मुर्दा पकड़े जाने पर इनाम घोषित किया था। उक्त बातें बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष साजिद खान आज़मी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद भी उनके हौसले बुलन्द थे और देश की आजादी की लड़ाई लड़ते रहे। देश अजाद हुआ तो विभिन्न पद पर रह कर देश की सेवा की। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस के अलावा वित्त मंत्री समेत भारत के विभिन्न पदों के कई बार मंत्री रहे और देश की सेवा की। उर्दू भाषा से उन्हें लगाव था। भारत की गंगा जमुनी तहजीब में विश्वाश रखते थे। ऐसे महान व्यक्ति को याद न करना नाइंसाफी होगी। उनकी याद में इस बार 26 फरवरी को मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कंवरा गहनी में मुशायरा कराया जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *