भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओरिल (केवटाना) गांव के सीवान स्थित तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक अपने भाई की ससुराल में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथा कला निवासी युवक नरेंद्र बिन्द 22 वर्ष पुत्र रामकिशुन बिन्द बुधवार को घर से ननिहाल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बनपुरवा के लिए निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं गया। परिजनों ने पता लगाया तो गुरुवार को युवक का शव ओरिल (केवटाना) गांव के बाहर तालाब के पास मिला। युवक के पिता राम किशुन के अनुसार नरेंद्र अपने ननिहाल आलमपुर बनपुरवा गांव में गया था। बुधवार की रात वह ननिहाल में ही रहा। गुरुवार को भोर में लगभग 4.30 बजे अपने मामा के लड़के राम अवतार के साथ घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर जाकर नहर के पास उसे रुकने के लिए बोला, फिर वह चला गया। लगभग आधे घंटे बाद नरेंद्र ने अपने मां के लड़के राम अवतार को फोन किया की कुछ लोग उसे मार रहे हैं। इसके बाद नरेंद्र की मोबाइल बंद हो गई। राम अवतार नरेंद्र को खोजते हुए ओरिल केवटाना गांव के बाहर तालाब के पास गया। जहां पर नरेंद्र बेसुध पड़ा हुआ था। उसने परिजनों को सूचना देते हुए अंबारी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नरेंद्र की भाभी सीमा ने बताया कि उसके मायके ओरिल के केवटाना में उसके घर के बगल की एक लड़की से नरेंद्र का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था। वह उससे मिलने के लिए आया हुआ था। नरेंद्र रोजी-रोटी के सिलसिले में कोयंबटूर रहता था। 10 दिन पहले वह घर आया था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक नरेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र की ससुराल ओरिल केवटाना गांव में है।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *