बांका से गला रेतकर अधेड़ की हत्या

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के उदियांवा गांव में गुरूवार की आधी रात के बाद चारपाई पर घर के बाहर सोए 55 वर्षीय उदयराज राजभर पुत्र स्व.समई की बांका से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
घटना के समय रामउदय अपने पांच वर्षीय नाती सागर निवासी जौनपुर के साथ चारपाई पर सोया था। आधी रात के बाद जब सोते समय ही उदय राज पर हमला हुआ। उदयराज छटपटाने लगा और जूझने लगा। इसमें वह गिर गया। खून के छींटे नाती पर भी पड़े। आवाज सुनकर नाती जग गया और शोर मचाने लगा। हमलावर नाती को छोड़कर मौके से भाग गए। वहीं सूचना के बाद थोड़ी देर में ही पुलिस मौके पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पर पहुंच गई। सुबह पुलिस ने मृतक के भाई छविराज की तहरीर पर मृतक के दामाद महेंद्र राजभर पुत्र स्व. रामजतन व रंगीले राजभर निवासी कोहड़ा थाना पवई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उदयराज की एक पुत्री सीमा की शादी पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा में महेंद्र राजभर के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन किसी कारण से विवाद हो गया था। मार्टिनगंज स्थित चितारा महमूदपुर स्थित मंदिर पर पंचायत भी कुछ दिन पहले हुई थी। बरदह थाने पर पीड़िता ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने इसको पवई थाने का बात कर रफा-दफा कर दिया था। पीड़िता का आरोप था कि उसका पति ही उसकी फोटो इंस्टाग्राम फेसबुक पर वायरल कर रहा है। इन्ही सब विवाद के बीच हत्या हो गई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *