मुंशी गया प्रसाद स्मृति ग्रन्थ हुआ विमोचन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने रविवार को फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित जनता इंटर कालेज में मुंशी गया प्रसाद स्मृति ग्रन्थ (एक आदर्श अध्यापक की कहानी) का विमोचन किया। विमोचन के उपरांत उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपड़ किया।
वक्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्व.राम नरेश यादव के पिता मुंशी गया प्रसाद यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। राज्यपाल फागु चौहान ने मां सरस्वती एवं स्व. मुन्शी जी के चित्र पर धूप, दीप और माल्यार्पण किया। देवज्ञ दुर्वासा मण्डल मुन्ना बाबा द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। राष्ट्र गान के बाद राज्यपाल श्री चौहान द्वारा एक आदर्श शिक्षक की कहानी मुंशी गया प्रसाद यादव के स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया। इसके बाद मुंशी गया प्रसाद स्मृति समिति के संयोजक डॉ.सुरेश यादव एवं जनता इंटर कालेज के प्रबन्धक अजय नरेश यादव ने श्री चौहान को अंगवस्त्रम एवं अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री स्व.राम नरेश यादव का ऐसा व्यक्तित्व एवं कृतित्व रहा है जो सर्व विदित है। उनके पिता स्व.मुंशी गया प्रसाद यादव ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा और पर्यावरण की अलख जगाकर क्षेत्रवासियों को शिक्षित करने का कार्य किया। इस अवसर पर प्राचार्य गाजीपुर डॉ.सबिता भारद्वाज, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मुनि, प्राचार्य यादवेंद्र आर्य, डॉ.सुरेश यादव, फूलपुर नगर अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल, प्रिंसिपल हरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.सन्दीप यादव, नीरज यादव, परशुराम यादव, बिरेन्द्र यादव, सुबाष यादव, उपजिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार बर्मा, कोतवाल अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रिंसिपल इस्माइल शाह एवं संचालन दिनेश यादव ने किया। प्रबन्धक अजय नरेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *