मऊ में मुख़्तार के बेटे अब्बास ने भाजपा को दी टक्कर, एक क्लिक में जानें गाजीपुर का हाल

शेयर करे

गाजीपुर में मोहम्मदाबाद सीट पर भतीजे सुहेब अंसरी उर्फ मन्नू भी जीत के करीब हैं

लखनऊ (सृष्टि मीडिया)। यूपी में मऊ और गाजीपुर में मुख़्तार अंसारी ने एक बार फिर आगे निकल गए। मुख़्तार के बेटे अब्बास अंसारी मऊ की सदर जीट पर कब्जा जमा लिया वहीं गाजीपुर में मोहम्मदाबाद सीट पर भतीजे सुहेब अंसरी उर्फ मन्नू भी जीत के करीब हैं। उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिख रहा है।

बतादें, करीब तीन दशक से मऊ की सदर सीट पर मुख़्तार का ही कब्जा रहा है। इस बार उन्होंने अपने बेटे अब्बास को सुभासपा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। अब्बा का मतगणना के 30 राउंड में एक लाख पाँच हजार से ज़्यादा वोट मिले हैं। खबर लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। हालाँकि शुरुआती रूझान में अब्बास पिछड़ गए थे। भाजपा ने अब्बास के खिलाफ अशोक सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। अशोक के भाई अजय प्रकाश सिंह ‘मन्ना’ की हत्या का आरोप मुख़्तार पर है। दूसरी तरफ, मुख़्तार के भतीजे सुहेब भाजपा प्रत्याशी अल्का राय से बढ़त बनाकर चल रहे हैं। 23 राउंड तक वे 17 हजार वोटों से आगे थे। खबर लिखे जाने तक उनको 77228 और अलका को 60880 वोट मिले थे। कांग्रेस के माध्वेंद्र राय 20559 वोट तक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *