आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर सांसद दिनेश लाल यादव व जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से खेल का उद्घाटन किया।
सांसद खेल महोत्सव में 20 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जो आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के निवासी हों। इस खेल महोत्सव में फुटबाल, क्रिकेट, वालीबाल, कुश्ती एवं कबड्डी, बैडमिंटन में बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिन पल्हनी बी बनाम जहानागंज के बीच क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें पल्हनी बी ने जहानागंज को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरा मैच में सठियांव ने महराजगंज की टीम को 64 रनो से शिकश्त देकर सेमी फाइनल में जगह बनायी। तीसरे मैच मंे पल्हनी ए ने बिलरियागंज को 104 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। अंतिम मैच में तरवां ने रानी की सराय को तीन रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। फुटबाल मैच पल्हनी ए बनाम बिलरियागंज के बीच खेला गया। पल्हनी ए ने बिलरियागंज को 4-2 से पराजित किया। दूसरा मैच मेंहनगर बनाम तरवां के बीच खेला गया जिसमें तरवां को 2-1 से पराजित किया। तीसरा मैच सठियांव ए बनाम महराजगंज के बीच खेला गया जिसमें महराजगंज से सठियांव ए को 4-2 से पराजित किया। वहीं चौथा मैच पल्हनी बी बनाम सठियांव बी के बीच खेला गया जिसमें सठियांव बी ने पल्हनी बी को 1-0 से पराजित किया। इस मौके पर भूपेंद्र वीर सिंह, अभिषेक यादव, निखिल यादव, एके पांडेय, ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा, रामदर्शन यादव, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार