ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज सांसद संगीता आजाद ने क्षेत्र की जनता को आवागमन में बेहतर सुविधा देने के उदेश्य से छः सड़क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
लालगंज सांसद संगीता आजाद जनता को वेहतर सुविधा देने के लिए कटिवद्ध है इसके लिए उनके द्वारा काफी प्रयास भी किया जा रहा है। जनता के हित के लिए वह बार-बार संसद में जनता की आवाज उठाती रहती है। हाल ही में उन्होने संसद में मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा, उन्होने खाद्य सामग्री पर लगाये टैक्स को वापस लेने की मांग की जिससे की गरीब जनता को टैक्स के बोझ से बचाया जा सके। इसके साथ ही साथ क्षेत्र के विकास के लिए वह निरन्तर प्रयास करती रहती है। जनता की मूलभूत समस्याओं को उठाती रहती हैं। जनता को कैसे बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए वह निरन्तर प्रयास करती हैं। उसी कड़ी में क्षेत्र की जनता को आवागमन में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े उन्होने क्षेत्र की छः सड़क मार्गो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें मोहम्मदपुर ब्लाक अन्तर्गत निजामाबाद से परसहां मार्ग जिसकी दूरी 6 किलोमीटर और लागत 3.2 करोड़ रुपये, लहबरिया से खालिसपुर वाया जमालपुर 6.11 किलोमीटर तथा लागत 3.2 करोड़ रुपये, मार्टिनगंज ब्लाक अन्तर्गत मार्टिनगंज से सरायमोहन लसरा मार्ग दूरी 7 किलोमीटर लागत 2 करोड़ रुपये, मार्टिनगंज से अजाउर नहर वाया कमालपुर दूरी 6.50 किलोमीटर लागत 3.36 करोड़ रुपये, फूलपुर ब्लाक अन्तर्गत गद्दोपुर से आजमगढ़ दूरी 5.10 किलोमीटर लागत 2.46 करोड़ रुपये, भेड़िया रम्मोपुर से पलिया मार्ग दूरी 7.25 लागत 4.58 करोड़ रुपये, टोटल दूरी 37.85 किलोमीटर तथा 18.43 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करती हुई सांसद संगीता आजाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम निरन्तर प्रयासरत हैं क्षेत्र के कई सड़क मार्गो को चिन्हित किया गया है जल्द ही उन मार्गो का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, अशोक राजभर, रामाश्रय चौहान, जंगबहादुर, विनोद कुमार, संतोष प्रधान, आरिफ प्रधान, शाहिद प्रधान, जेपी सिंह, अरविन्द भारती, नूर आलम, सत्येन्द्र चौहान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- एमके राय